राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 04 मार्च का राशिफ़ल

मेष राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृहकलह की आशंका है। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीकठाक। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय साबित होगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति दिन-प्रतिदिन अच्छी होती जा रही है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। भाइयों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान के कारण थोड़ी सी तूतू-मैंमैं हो सकता है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीकठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें और शुभ होगा।

कर्क राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। अज्ञात भय सताएगा। काल्पनिक भय से भी परेशान रहेंगे। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय में बहुत अच्छी स्थिति हो जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता की ओर जाएंगे। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पिता का साथ होगा। आपको न्याय मिलेगा। आपको जीत मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य भी सुधार, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीकठाक। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रंगीन जीवन गुजारेंगे। सुखमय जीवन रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, वरना अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। बच्चों की सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैमैं संभव है। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button