राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 01 अगस्त का राशिफल…

मेष राशि- थोड़ी मानसिक उलझन बनी रहेगी। वैवाहिक स्थिति में आपकी थोड़ी बेहतर स्थिति दिख रही है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं भी जीवन में उपलब्ध होंगी। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। सरकारी तंत्र साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- जोखिम से उबर चुके हैं। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक ठाक, व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

Related Articles

Back to top button