छत्तीसगढ़राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 02 सितंबर का राशिफल…

मेष राशि : मन परेशान रहेगा। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं का संकेत है। मानसिक रूप से बुझे-बुझे से रहेंगे। विद्यार्थी आसंमजस की स्थिति में रहेंगे। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ राशि : घरेलू सुख बाधित होगा। गृह-कला के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें।

मिथुन राशि : व्यावसायिक ऊर्जा थोड़ी मध्यम रहेगी। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। नाक,कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : आर्थिक हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। बुझे-बुझे से रहेंगे। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी को जल देते रहें।

कन्या राशि : अनाब-सनाब खर्चे होंगे। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

तुला राशि : आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा बहुत खुशनुमा नहीं रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार संभव है। राजनीतिक गलियारों में बहुत अच्छा स्थिति नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि : मान-हानि के संकेत हैं। प्रतिष्ठा पर आंच न आने दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सूयदेव को जल देते रहें।

मकर राशि :चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो गई है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : स्वास्थ्य मध्यम है। चोट-चपेट लग सकता है। शत्रु परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Related Articles

Back to top button