राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 03 सितंबर का राशिफल…

मेष राशि- मन उदासीन रहेगा। बच्चों को लेकर के, प्रेम को लेकर के, लिखने पढ़ने को लेकर के, जो भी मानसिक स्थिति है, बुझा-बुझा सा रहेगा। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- घर का वातावरण बहुत सुखदायी या खुशदायी नहीं रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी या भौतिक सुख-संपदा के खरीदारी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- पराक्रम अभी थोड़ा कम होगा। अपनों का साथ जितना चाहिए, उतना नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। बजरंगबली की शरण में जाएं, उन्हें प्रणाम करें, अर्चना करें, अच्छा होगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। मन में बेचैनी, घबराहट, उदासीनता बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मानसिक तनाव रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खुशनुमा माहौल नहीं रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- स्वास्थ्य पे ध्यान दें। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक संतुलन थोड़ा गड़बड़ आएगा यात्रा कष्टदायी हो सकता है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- मान सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में मजा नहीं आएगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

Related Articles

Back to top button