राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 04 अगस्त का राशिफल…

मेष राशि- गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। बाहर न निकालें। प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी सही चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा लेकिन बहुत अच्छा रिजल्ट फिलहाल नहीं मिलेगा। आगे मिलेगा। नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति ठीक-ठाक, व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

मिथुन राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। कहीं भी निवेश अभी रोक दें। और जुबान पर नियंत्रण रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे अर्थात ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। पार्टनरशिप में उदासीनता रहेगी। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पैसे थोड़े फसेंगे। यात्रा में मजा नहीं आएगा और समाचार जैसा चाहते हैं वैसा नहीं मिलेगा। बाकी स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि- कोर्ट कचहरी में उदासीन रिजल्ट मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सामान्य तरीके से व्यवसाय चलता रहेगा। कोई नए व्यवसाय की शुरुआत अभी न करें। सीने में तकलीफ थोड़ी हो सकती है। प्रेम, संतान ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य पर भरोसा न करें। यात्रा से बचें। अपमानित होने का भय रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- चोर-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिन लोगों के शादी ब्याह तय हुए हैं, उसमें थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। प्रेमी प्रेमिका के लिए अच्छा समय नहीं है। व्यापार मध्यम है, नौकरी चाकरी मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विभिन्न बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक-ठाक व्यापार ठीक-ठाक। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। अभी लिखने पढ़ने की कोई नई शुरुआत न करें। एक-दो दिन रुक जाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।

Related Articles

Back to top button