राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 12 जुलाई का राशिफल…

मेष राशि- शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन खुद हार मान जाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, थोड़ा परेशानी वाला दिन रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। कुटुंबों में खलबली रहेगी। झगड़े के संकेत हैं। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा रहेगा। प्रेम-संतान, व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन घबराता व बैचेन होता हुआ दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक व व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु को पास रखें।

मकर राशि- मानहानि के संकेत हैं। बहुत बचकर पार करें। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक ठाक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। थोड़ी शारीरिक स्थिति मध्यम दिख रही है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य अभी मध्यम ही चल रहा है, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार मध्यम। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Back to top button