राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 12 जून का राशिफल…

मेष राशि : भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकता है। बच्चों के सेहत पर ध्यान रखें। बाकी स्वास्थ्य प्रेम और व्यापार अच्छा है। कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं है। तांबे की वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : शुभ समय है। लग्जरी आइटम में बढ़ोत्तरी होगी। जिसको भौतिक सुख-संपदा कहते हैं। थोड़ा फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह-कला के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : ऊर्जा की थोड़ी कमी होगी। प्रेम-संतान दूरी का भाव, व्यापार अच्छा चलेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, कई मार्ग से रुपए-पैसे आएंगे। धन का आगमन होगा। लेकिन निवेश करने से अभी रुकिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार चल रहा है। लाल वस्तु पास रखिएगा।

सिंह राशि : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि : आमदनी का जरिया बनेगा। यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा है।  प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु राशि : भाग्यवश काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमी की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : संतान से दूरी, शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन स्वंय नर-मस्तक होंगे। सरकारी तंत्र का साथ होगा।  स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button