राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 22 अगस्त का राशिफल…

मेष राशि- खर्च की अधिकता। अनाब-शनाब खर्चे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा। अज्ञात भय। स्वास्थ्य प्रभावित है, मानसिक स्थिति प्रभावित है। बच्चों की स्थिति ठीक है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी डरी-डरी रहेगी। प्रेम में तू-तू मैं-मैं। बच्चों की सेहत में परेशानी। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य खासकर गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी में हर का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक आय स्थिरता बनी रहेगी। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य में गड़बड़ी संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम। अपमानित होने का भय रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रु परेशान करेंगे लेकिन उनकी हार होगी। थोड़ा स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी सही रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। मां का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य स्वयं का भी गड़बड़ दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- व्यावसायिक स्थिरता दिख रही है। नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। अपनों का स्वास्थ्य प्रभावित। स्वयं का स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम, संतान ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि का संकेत है। कुटुंबो में खलबली रहेगी। झगड़ा, झंझट होगा। गंदी भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए आपको। स्वास्थ्य प्रभावित, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन डरा-डरा सा रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान प्रभावित दिख रहा है। व्यापार प्रभावित दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें और बचकर रहें।

Related Articles

Back to top button