राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 22 जुलाई का राशिफल…

मेष राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार चल रहा है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग है। एक सुखद समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि : भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम-संतान का साथ है और व्यापार भी सही है। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। धन-संग्रह की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : विरोधी परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। थोड़ा डिस्टर्बिंग दिन रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। बाकी प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें.

कन्या राशि : भावुक मत होइए और भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। इस बात का ध्यान रखिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : गृह-कला से बचें। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। जुबान थोड़ी अटपटी हो सकती है आपकी। उसपर थोड़ा काबू रखिएगा। अन्यथा आपस में तू-तू,मैं-मैं का संकेत है। निवेश करने पर भी रोक लगाएं। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि: नायक-नायिका के भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरुरत होगी,उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है।शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Back to top button