राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 23 जून का राशिफल…

मेष राशि- परेशानियां खत्म होती दिख रही हैं। आप अच्छे दिनों की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा में लाभ हो रहा है। एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है और आने वाला समय और भी अच्छा है। सूर्य को जल दें और अच्छा होगा।

वृषभ राशि- थोड़ा सा एक दिन परेशानी वाला दिख रहा है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान समीप हो चुके हैं और व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। शादी ब्याह तय होने की तरफ, जो कमा रहे हैं उधर जा रहे हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रहेगा। मन थोड़ा परेशान है लेकिन कोई अनहोनी नहीं है। स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा, प्रेम संतान अच्छा ही है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- महत्वपूर्ण कार्य अभी रोक कर रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा बचिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार तो बहुत अच्छा ही है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। और जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का भरपूर साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा होगा। बाकी प्रेम संतान और व्यापार सब अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button