राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 24 जून का राशिफल…

मेष राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान आज्ञा का पालन करेगा। बहुत अच्छा समय है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम संतान अच्छी स्थिति में हैं। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम और संतान भी बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा है। व्यापार भी अच्छी स्थिति में दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- महत्वपूर्ण कार्य अभी न लें। भावुक बने रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। अपने लोग कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार में कुछ नयापन होगा, जो की सकारात्मक होगा ऐसा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कुटुंबो में वृद्धि होगी। धन का आवन बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। निवेश पर अभी रोक लगाएं।

मकर राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान भी बहुत अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button