राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 28 जुलाई का राशिफल…

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य देव को जल देते रहें।

वृषभ राशि- चिंतकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य नर्म-गर्म, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। अपनों का साथ होगा। एक व्यावसायिक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुबान अनियंत्रित न हो और निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

Related Articles

Back to top button