छत्तीसगढ़

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 04 नवम्बर का राशिफल

मेष: मां के स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। स्वास्थ्य भी धीरे-धीरे सुधर रहा है। अच्छी स्थिति दिख रही है बस गृहकलह से बचें। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ: व्यावसायिक सफलता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। कुल मिलाकर एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान अनियंत्रित न होने दें। निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क: स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। कुछ नए व्यापार के प्रचार-प्रसार की स्थिति दिख रही है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह: मन व्यथित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीकठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला: व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य नरमगरम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम-संतान पर ध्यान दें, बाकी व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम-संतान में दूरी है। व्यापार मध्यम चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान भी ठीक है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें
कुंभ: परेशानी बनी रहेगी। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी लेकिन फिर चलने लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: कवियों के लिए अच्छा समय है। लेखकों के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। बस भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button