राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 07 सितम्बर का राशिफल

मेष: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। वाणी अत्यधिक काम करेगी जिस पर थोड़ा नियंत्रण करिए। रुपए-पैसे आए तो थोड़ा निवेश पर भी नियंत्रण रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृषभ: स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छे हैं। बस मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन: स्वास्थ्य मध्यम है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क: यात्रा में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान पहले से सुधार की तरफ और व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। नए व्यापार की शुरुआत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पीली वस्तु पास रखें और शुभ होगा।

कन्या: भाग्य साथ देगा। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा। कालीजी को प्राणाम करें।

वृश्चिक: जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी सी बेहतर और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास करें।

धनु:स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार अच्छा है। शत्रुओं पर विजय पा लेंगे। थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। भावुक होकर कोई निर्णय अभी ना लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा हो गया है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। संतान की स्थिति बहुत अच्छी। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी। कुल मिलाकर स्वास्थ्य पर ध्यान दें बाकी आपकी स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button