राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 05 सितंबर का राशिफ़ल……

मेष –
आज किसी मित्र से विवाद हो सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

वृषभ –
आप अपने काम को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी दूसरे शहर में जाने वाला दोस्त आपको भावुक कर सकता है। जीवन साथी से प्रेम अधिक रहेगा। किसी भी परेशानी से निजात मिल सकती है। लाभ की संभावना है। प्रेमियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन –
आज महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आप इलाज के लिए अस्पताल जा सकते हैं। बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थियों की रुचि अध्ययन में होगी, लेकिन किसी प्रश्न से नाराज़ हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहने की उम्मीद है। किसी की सलाह को तुरंत न मानें।

कर्क –
आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं, सिर दर्द और थकान अधिक रहेगी। व्यापार भागीदारों पर नज़र रखें। अजनबियों की संगत अच्छी नहीं होती। कार्यस्थल पर आपको अच्छी जानकारी मिलेगी। युवाओं को करियर संबंधी जानकारी मिल सकती है।

सिंह –
परिवार के सदस्यों के साथ अधिक आत्मीयता रहेगी। आपकी बड़ी समस्या का समाधान होगा, सोच-समझकर निवेश करें। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा।

कन्या –
आज महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय निकालें। सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ सकता है। बैंक से पैसे निकालते समय लापरवाही न बरतें। प्रेमी मिलेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। पारिवारिक कलह हो सकती है।

तुला –
आज का दिन मजेदार रहने वाला है। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। रिश्तेदारों से फोन पर बात हो सकती है।

वृश्चिक –
आज किसी की बात आपको ठेस पहुंचाएगी। यात्रा के दौरान लापरवाही न करें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें। आपके धन में वृद्धि होगी। कोई मित्र आपको किसी अनावश्यक कार्य में शामिल कर सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

धनु –
आज पिछले अधूरे कामों को पूरा करने में कठिनाई होगी। किसी रिश्तेदार से अशुभ सूचना मिलने की संभावना है। प्रेमियों के बीच कोई मुलाकात नहीं होगी, आप दुखी हो सकते हैं। संतान की सफलता से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर –
आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। सरकारी काम पूरे करने में काफी परेशानी हो सकती है। मित्रों की सलाह से लाभ होगा। आपका पारिवारिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा, रिश्तेदार घर आ सकते हैं।

कुम्भ –
आज भाग्य का सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी से अपशब्द न बोलें। ऑफिस वालों से तालमेल रहेगा। प्रमोशन की संभावना है, लेकिन इसके लिए कुछ समय इंतजार करना होगा।

मीन –
आज बिगड़े हुए काम में सुधार होगा, लंबे समय से चली आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर लें। आप निवेश करके लाभ कमा सकते हैं। खतरनाक काम सावधानी से करें। आज चोट लगने का खतरा है। आज दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button