छत्तीसगढ़

इस दिन से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र..

रायपुर :  विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने होगा। विधानसभा सचिवालय में इसे लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। जल्द ही इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मीडिया में एक सवाल के जवाब में बताया कि अगले महीने 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र होगा। मानसून सत्र 10 दिनों का होगा।

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से है।

इसे लेकर संसदीय कार्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजा था, मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र को अपने स्वीकृति दे दी है। 22 जुलाई से 31 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button