देश

अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी को सबसे योग्य बताने वाले सांसद ने दिया… ये रोचक तर्क..!

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 24 सितंबर से हो चुकी है। केरल के तिरुअनंतपुर से सांसद शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद गहलोत को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। इसी बीच कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने प्रियंका गांधी के पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने की वकालत की।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार, वाड्रा परिवार की बहू होने के कारण प्रियंका अब गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं। उन्हें अध्यक्ष पद ग्रहण करना चाहिए।

प्रियंका गांधी सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार


बारपेटा के कांग्रेस सांसद ने एक ट्वीट में कहा, ‘जैसा कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर रहे हैं, मैं प्रियंका गांधी को सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानता हूं। वाड्रा परिवार की बहू होने के नाते वह अब गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं।’

उनकी टिप्पणी अशोक गहलोत के यह भी कहने के कुछ दिनों बाद आई है कि राहुल गांधी ने उनसे कहा है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा का सम्मान करते हैं कि उन्हें संगठन का प्रभार लेना चाहिए, लेकिन गांधी परिवार से कोई भी अगला कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा।

गहलोत ने कहा- गैर-गांधी परिवार का व्यक्ति बने अध्यक्ष
गहलोत ने कहा, ‘मैंने उनसे (राहुल गांधी) से कई बार अनुरोध किया है। पीसीसी ने प्रस्ताव पारित किया है। कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है लेकिन कुछ कारणों से हमने तय किया है कि एक गैर-गांधी परिवार के व्यक्ति को अध्यक्ष बनना चाहिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button