बिलासपुर

दुर्गा विसर्जन जुलूस में बज रहे कई बड़े-बड़े डीजे बजाने वाली समितियों के आगे घुटने टेकने वाली पुलिस, महिला समिति के डीजे को जब्त कर, पुरूषार्थ दिखा रही….

Advertisement

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – कल रात से जहां बिलासपुर शहर में एक तरफ जहां पूरे शहर में दुर्गा विसर्जन का धमाकेदार दौर चल रहा है। हर कहीं बड़े बड़े डीजे बजते दिखे। वहीं आज तालापारा नूरानी मस्जिद के पीछे में महिला आरोग्य समिति समिति के द्वारा 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना कर रविवार की शाम को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे। साथ में डीजे भी था। जिस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने उनका डीजे मगरपारा चौक से जप्त कर लिया। इस पर बड़ी संख्या में महिलाएं डीजे को छुड़वाने के लिए थाने में पहुची महिलाए अभी भी बैठी हुईं है। पर थाने से थाना प्रभारी ही इधर-उधर रहे। महिलाएं ने जब अपनी गुहार लगाने सिविल लाइन सीएसपी मंजू लता बाज के पास गए तो उन्होंने भी इस समिति की महिलाओं की बात नहीं सुनी और महिलाओं को चलता कर दिया। समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अंदर गाड़ी सहित खड़ा कर दिया है। अब भला आप भी अंदाजा लगा सकते हैं। महिला दुर्गा समिति के इस छोटे डीजे पर कार्यवाही कर सिविल लाइन थाना प्रभारी शानिप रात्रे अपनी पीठ थपथपाना चाहते हैं। जहां शहर में कल दोपहर बाद से पूरी रात और अभी भी बड़े-बड़े डीजे बज रहे हैं। उन डीजे पर पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है, शायद महिलाओं को कमजोर समझ कर थाना प्रभारी ने यह कार्यवाही की है। और अभी तक महिलाओं की गाड़ी तथा विसर्जन वाहन और डीजे थाने में ही रोककर रखा गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button