बिलासपुर

महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम सेंट्रल एजेंसी का कमाल है… भूपेश बघेल

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर / गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी और कहा कि देश भर में आज हर्षोल्लास के साथ सभी लोग गुरु पूर्णिमा मना रहे हैं,गुरु सभी को मार्ग दिखाते हैं। आम आदमी पार्टी की विशाल रैली पर उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ आई थी उसका हस्र क्या हुआ,फर्क ना पहले पड़ा है और ना इस बार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। यहां की समस्याएं क्या है जनता को क्या चाहिए उन्हें ये सब पता ही नहीं है। दिल्ली की बात अलग है दिल्ली में पूरे देश का पैसा जाता है और वह देश की राजधानी भी है। इसलिए वहां का विकास होना एक अलग बात है।

छत्तीसगढ़ को भगवान ने एक भी ईमानदार नेता नहीं दिया केजरीवाल के इस बयान के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसका मतलब उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को गाली दिया है। देश को विश्व गुरु बनाने की प्रधानमंत्री की कोशिशों को लेकर उन्होंने कहा कि गुरु हमेशा सबका मार्गदर्शन करते हैं समस्याओं को सुलझाते हैं। भारतीय जनता पार्टी और उनके सारे नेता देश में खाई बढ़ाने का काम कर रहे है। सबको लड़ाने का काम कर रहे हैं फिर ऐसे में देश कैसे विश्व गुरु बनेगा।

महाराष्ट्र में हुई राजनीतिक उठापटक को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब सेंट्रल एजेंसी का कमाल है। उन्होंने आगे कहा कि जिनके घर में 2 दिन पहले ईडी का छापा पड़ा वो अब वहां के मंत्रिमंडल में शामिल हैं। छ ग मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि, मंत्रीमंडल का जब विस्तार होगा सब को पता चल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button