बिलासपुर

लालखदान में सामाजिक समरसता बनाए रखने में पंचायत की भूमिका अहम….

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर – शहर से लगी ग्राम पंचायत महमंद लालखदान को कुछ लोग बदनाम करना चाहते है। वो ऐसा क्यों कर रहे है ये तो नही पता मगर इससे पंचायत और यहां रहने वाले नागरिकों का अपमान के अलावा यहां का विकास प्रभावित हो रहा है। बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचे पंचायत के पदाधिकारियों ने ये बाते कही।ग्राम पंचायत महमंद के उपसरपंच नागेंद्र राय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि रह रह कर कुछ लोग लालखदान महमंद के नागरिकों को अपराधी बताने की चाल चल रहे है। पहले यहां जो कुछ होता था अब ऐसा नहीं होता यहां सभी लोग आपस में सामाजिक सौहार्द्र बनाकर रह रहे है। समय समय पर कुछ हिन्दू संगठन से जुड़े लोग बाहर से आकर जरूर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं मगर सुलझे हुए यहां के नागरिक और जनप्रतिनिधि उनके मंसूबों को सफल नही होने दे रहे है। बार-बार लाल खदान को अपराधियों का गढ़ बताने वाले लोगों के मन में क्या चल रहा है यह वही जाने मगर यहां बाहरी लोग आकर अपराध कर रहे हैं स्थानीय ग्रामीणों का बहुत ज्यादा इंवॉल्वमेंट नहीं रहता।

हाल ही में गांव में कट्टा कारतूस के साथ पकड़े गए असमाजिक तत्व नशेड़ी है जो पहले से ही नशा की गिरफ्त में है। बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर उन्होंने अपनी दिशा बदली है जिस पर पुलिस की सीधी कार्यवाई को पंचायत और यहां के रहने वाले नागरिकों ने प्रशंसा की है।नागेंद्र राय ने आशंका जताई कि दूसरे राजनौतिक दल के कुछ लोग यहां षड्यंत्र कर माहौल को खराब करना चाहते है जो वो होने नही देंगे। पंचायत के प्रतिनिधियों ने दुख जताया इस तरह की घटनाओं के चलते क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। पहले के लाल खदान में और अब के लाल खदान में काफी परिवर्तन आ चुका है। स्थानीय ग्रामीण सीधे तौर पर किसी बड़ी घटना में अब इंवॉल्व नहीं हो रहे हैं मगर बाहरी लोगों के संपर्क में आने के बाद कुछ लोगों के कारण ग्राम पंचायत और यहां रहने वाले नागरिकों को अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्राम के नागरिकों की सुरक्षा पुलिस के भरोसे तो है ही पंचायत के प्रतिनिधि भी अपनी ओर से भरसक प्रयास कर लोगों को विवादित और परेशान मुक्त रखना चाहते हैं।

श्री राय ने बताया कि महमंद लालखदान में अब कोई गैंगवार नही चल रहा है। कुछ बाहरी तत्व ऐसा प्रचार कर यहां की छवि को खराब कर रहे है।उन्होंने पत्रकारों और बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि गांव में आकर चाहे तो कैम्प कर लोगों से आवश्यक जानकारी ले सकते है। यहां के नागरिक ऐसे नही है जैसा प्रस्तुत किया जाता है। यह क्षेत्र अब शिक्षा का हब बनते जा रहा है। कई अच्छे संस्थान पंचायत का मान सम्मान बढ़ा रहे है। बिल्हा जनपद पंचायत के सदस्य नारद रजक ने बताया कि वह पिछले काफी समय से लाल खदान में पुलिस चौकी खोलने की मांग करते आ रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। उन्होंने बताया की पुलिस चौकी की स्थापना की जिम्मेदारी पंचायत उठाने को तैयार है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का खुले दिल से धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि उन्ही की सक्रियता की वजह से ही गांव में शांति व्यवस्था कायम है। इस मौके पर महमंद सरपंच प्रतिनिधि अनिल निषाद,राजकुमार रजक,जगत रजक,सुरेंद्र बोले,सूरज साय, अशोक राजवाल,विक्की नायक और सुनील गुर्जर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button