बिलासपुर

लोको शेड में क्रेन का रोप वायर टूटकर नीचे गिरा, बड़ा हादसा टला…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में 15 फिट ऊपर लगे क्रेन का रोप वायर एकाएक टूट गया। जिस समय यह घटना हुई नीचे कोई भी कर्मचारी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। हालांकि इस घटना के कारण इंजन ,प्लेटफार्म व कुछ और रेल संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई, घटना के बाद रेलकर्मियों और अपेंडिश कर्मियों में भारी आक्रोश देखने मिला।

बिलासपुर रेल मंडल के जोनल रेलवे स्टेशन के पीछे गजरा चौक की ओर इलेक्ट्रिक लोको शेड है,जहां इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मत की जाती है। मंगलवार की देर शाम भी मरम्मत का कार्य जारी था। इंजन के नीचले हिस्से का जाच करने के लिए हैवी क्रेन से एक इंजन को उठाया गया, तभी अचानक क्रेन के एक तरफ रोप वायर टूट गया। इससे दूसरे तरफ के वायर पर लोड पड़ा और वह भी टूट गया। क्रेन का दोनों वायर टूटते ही इंजन से धड़ाम से नीचे गिरा। इंजन गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास काम करे रहे कर्मचारी दहशत में आ गए और इधर- उधर भागने लगे। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारियाें में हड़कंप मच गया। कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे, इंजन का नीचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रथम दृष्टया घटना की वजह क्रेन को बताई जा रही है। रोप वायर कमजोर था, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस घटना में गम्भीर लापरवाही पाई गईं है,जिसके लिए जाँच टीम भी गठित किया गया है।

इस घटना से किसी तरह जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन, लोको शेड में काम करने वाले कर्मचारी दहशत में हैं। वह इस घटना को पूरी तरह रेलप्रशासन की जिम्मेदारी मान रहे हैं। नाराज कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह काम बंद कर हंगामा किया। इस दौरान रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने बताया कि लोको शेड में सेफ्टी की लगातार अनदेखी की जा रही है। कर्मचारी असुरक्षा के बीच यहां कार्य करने के लिए विवश है। वही इस घटना के बाद रेलवे के अधिकारी लापरवाही की बात कह रहे है। जिसके बाद अब जांच टीम इस पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेगी।

Related Articles

Back to top button