छत्तीसगढ़

रेगुलर कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हुई है, स्वास्थ्य और संविदा कर्मियों की जारी है हड़ताल, आज कर्मचारियों ने किया पौधारोपण

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। आज प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव की पहल पर अपनी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। इस बाबत नियमितीकरण की मांग के लिए हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य और संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उनकी हड़ताल अभी स्थगित नहीं हुई है।

और यह अपनी 1 सूत्रीय नियमितीकरण की मांग के पूरा होते तक जारी रहेगी। नियमितीकरण के लिए हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की ओर से श्री श्याम मोहन दुबे ने बताया कि सरकार के आग्रह पर रेगुलर कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित की है। जबकि नियमितीकरण के लिए हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य और संविदा कर्मचारियों का आंदोलन अपनी मांग पूरी होते तक जारी रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग के और सुविधा कर्मचारियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगों को टालते जा रही है। जबकि पिछले चुनाव के घोषणा पत्र सहित अनेक मौकों पर सरकार ने यह संकेत दिया है कि नियमितीकरण की मांग जल्द ही पूरी की जाएगी।

कर्मचारी सरकार पर “फूट डालो”की नीति का अनुसरण करने का आरोप लगा रहे हैं। अपने आंदोलन के तहत आज कर्मचारियों ने अर्पण अर्पण अभियान के अंतर्गत सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button