छत्तीसगढ़

यात्री प्रतीक्षालय में बैठने की मची होड़, गर्मी से हुए लोग हलाकान..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर : गर्मी की वजह से जोनल स्टेशन में अव्यवस्था होने लगी है। हर यात्री एसी प्रतीक्षालय में बैठकर ट्रेन का इंतजार करना चाह रहा है। यही कारण है कि प्रतीक्षालय में जगह छोटी पड़ने लगी है। चेयर के अलावा यात्री जमीन पर आराम करते नजर आ रहे हैं।

गर्मी से अभी राहत नहीं है। धूप इतनी तेज है कि सुबह 10 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। केवल वहीं घर से बाहर निकलते हैं जिन्हें जरूरी काम है। इनमें यात्री भी शामिल है। जिन्होंने डेढ़ से दो महीने पहले रिजर्वेशन कराया है।

यात्रा करना उनकी मजबूरी है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों ने ट्रेन के एसी कोच में रिजर्वेशन भी कराते है। ट्रेन की इस श्रेणी में यात्रा करने के लिए रेलवे स्टेशन में एसी यात्री प्रतीक्षालय की सुविधा रहती है। जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म एक यह व्यवस्था है। जहां भीतर काफी ठंडा रहता है। नया श्रेणी के कोच में सफर करने वाले यात्रियों को यहां प्रवेश की अनुमति नहीं है।

ऐसा इसलिए किया गया है ताकि प्रतीक्षालय में अव्यवस्था न हो। यात्रियों की क्षमता के अनुसार चेयर लगाए गए है। लेकिन, जोनल स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय का नजारा कुछ अलग ही है। यहां सभी श्रेणी के यात्री घुस जाते हैं। इसके चलते भीड़ बढ़ती है और गर्मी भी लगने लगती है।

स्थिति यहां तक हो जा रही है कि यात्रियों के बैठने के लिए जगह नहीं मिलती। वह जमीन पर चादर बिछाकर या बिना चादर आराम करते नजर आते हैं। यात्री प्रतीक्षालय में बैठने की इतनी होड़ मची है कि परेशानी होने लगी है। यात्रियों के बीच छुटपुट विवाद कट हो रहा है। इसके बाद भी रेल प्रशासन की ओर से एक स्टाफ तक नहीं बैठाया गया.

जो टिकट जांचकर भीतर जाने की अनुमति दे सके।
जोनल स्टेशन में अलग से महिला एसी प्रतीक्षालय भी है। हाल छोटा है। इसलिए केवल दो एसी लगाए गए हैं। लेकिन , पिछले कई दिनों से एक एसी बिगड़ा हुआ है। जिसके चलते यात्रियों की गर्मी से हाल बेहाल है। वह कई बार इसकी शिकायत कर चुके है। लेकिन, रेलवे का संबन्धित विभाग सुधार करने के लिए ध्यान ही नहीं दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button