छत्तीसगढ़बिलासपुर

विशाल मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, देखिये वीडियो..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर की धार्मिक नगरी रतनपुर में बीती रात विशाल मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया।विशाल जीव ने पहले बकरे का शिकार किया।

रतनपुर थाने से लगे मोहल्ले गांधी नगर में मगरमच्छ दिखने के बाद लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय रतनपुर थाने में दी।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस थाने के आरक्षक दीपक मरावी और महादेव कुजूर ने स्थानीय निवासियों की मदद से किसी तरह मगरमच्छ को काबू कर अपने कब्जे में लिया और सुरक्षित जाकर ख़ुटाघाट जलाशय में छोड़ दिया।जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button