देश

यूनेस्को की सूची में केरल का यह  शहर बना भारत का पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’..

अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनेस्को ने केरल के एक शहर कोझिकोड को भारत का पहला साहित्य शहर चुना है। संस्था ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। कोझिकोट उत्तरी केरल में स्थित शहर है।  इस शहर को पहले कालीकट कहा जाता था। यह अरब सागर के तट पर स्थित एक नगर है।

अक्टूबर 2023 में कोझिकोड को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (यूसीसीएन)’ की ‘साहित्य’ श्रेणी में स्थान मिला था।

केरल के स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) मंत्री एम बी राजेश ने रविवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम में कोझिकोड की उपलब्धि की घोषणा की जिसके तहत उसे यूसीसीएन की ‘साहित्य’ श्रेणी में स्थान मिला है।

राजेश ने कहा कि कोझिकोड नगर निगम के कुशल कामकाज ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहरों को पछाड़कर यूनेस्को से ‘साहित्य के शहर’ की उपाधि हासिल कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button