मनोरंजन

पंजाब में शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी…..कालर बोला – दीवाली से पहले कर देगा हत्या

(शशि कोन्हेर) : अभिनेत्री व पंजाबी गायक शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल उर्फ सुख को शुक्रवार की रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मार देने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने उन्हें धमकाया कि वह इस दीवाली से पहले उनकी हत्या कर देगा। फिलहाल, घटना के बारे में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

उधर, एसएसपी देहात स्वप्ना शर्मा ने बताया कि संतोख सिंह से सभी सबूत ले लिए गए हैं। मामले की जांच करवाई जा रही है। संतोख गिल ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से अपनी कार में सवार होकर तरनतारन जा रहे थे इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। काल करने वाले ने उन्हें धमकाया कि वह उन्हें इस दीवाली से पहले जान से मार देगा। यही नहीं उसने कहा कि वह उन्हें गोली नहीं मारेगा बल्कि दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा।

बता दें कि शहनाज गिल बिग बास-13 की सबसे प्रसिद्ध कंटेस्टेंट रही हैं। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। पिछले साल हृदयघात से सिद्धार्थ की मौत के बाद उनका दिल टूटने की खबरें भी सुर्खियों में रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button