देश

आज पंजाब में‌ शपथ लेंगे मंत्रिमंडल के 10 नये मंत्री, ये होंगे..विधानसभा अध्यक्ष..!

(शशि कोन्हेर) : पंजाब में भगवंत मान के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद उनके कैबिनेट का गठन किया जाएगा। शनिवार यानी 19 मार्च को 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी। इस बैठक में 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने सहित कई अहम फैसले हो सकते हैं। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के नाम घोषित कर दिए हैं और उनके फोटो भी जारी कर दिया है।

कुलतार सिंह संधवा होंगे पंजाब विधानसभा के स्‍पीकर

इसके साथ ही कुलतार सिंह संधवा पंजाब विधानसभा के नए स्‍पीकर होंगे। संधवा ने ट्वीट कर पंजाब विधानसभा का स्‍पीकर बनाना तय करने के लिए आप के राष्‍ट्रीय कन्‍वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगंवत मान का शुक्रिया अदा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button