देश

उद्धव गुट के नेता की FB LIVE के दौरान हत्या, देखे हमले का खौफनाक वीडियो..

शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की गुरुवार को फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर को पेट और कंधे में गोली लगते देखा जा सकता है।

हमलावर की पहचान मॉरिस नोरोन्हा के रूप में हुई, जिसने घोषालकर की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना मुंबई के दहिसर इलाके की बताई जा रही है। दो लोगों के बीच आपसी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि हमला मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस में हुआ है। मॉरिस के साथ अभिषेक की कुछ निजी दुश्मनी बताई जा रही थी। हालांकि, हाल ही में उनका समझौता हो गया था। कथित तौर पर अभिषेक को एक कार्यक्रम के लिए मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस में आमंत्रित किया गया था।

संजय राउत ने मांगा फडणवीस का इस्तीफा
शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। घटना को चौंकाने वाला बताते हुए, राउत ने कहा कि राज्य में कानून का कोई डर नहीं बचा है।

महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल: शिवसेना यूबीटी
अभिषेक घोसालकर को गोली मारने पर पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे का कहना है, “महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी पूरी तरह से विफल हो गई है। अब कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है…

जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की क्या कहें? क्या सरकार खुद ही डर का माहौल बना रही है? क्या विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है? संजय राउत का कहना है कि ये सरकार गुंडों को शह दे रही है। इसका जीता जागता उदाहरण आज मुंबई में देखने को मिला… इसका जवाब कौन देगा?”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button