छत्तीसगढ़

“चलबो गौठान- खोलबो पोल “जनता का पंचनामा “कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने किया गौठानो का निरिक्षण



(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा)*छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू के आवाह्न पर तथा पूर्व सांसद कमलभान सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू  तथ
भाजपा  ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश सोनी, के नेतृत्व में 21 मई को भाजपाइयों ने मंडल लखनपुर के 10 गौठानों में जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया ।

जिसमें प्रदेश सरकार की महती गौठान योजना बेदम हांफती नज़र आ रही है बताया। भाजपा  का मानना है भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने 13 सौ करोड़ रूपये  वाहियात तरीके से व्यय करके  इस गौठान योजना के नाम पर  भारी भ्रष्टाचार किया है। भाजपा नेताओं  ने कहा।


प्रत्येक गौठान में 300 गाय रखने का नियम है। लेकिन 10 ग्राम पंचायतों कटकोना, गुमगराकला, परसोडीकला, बगदरी, कोरजा, लटोरी, में शासन प्रशासन स्तर से बनाये गये सभी गौठानो के निरीक्षण से  पता चला कि लखनपुर मंडल के  अन्तर्गत बनाये गये 10 ग्राम पंचायतों    के
किसी   भी गौठान में  300 गाय तो क्या  एक भी गाय नहीं है। वहीं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की विधि बहुत ही घटिया  निम्न स्तर का पाया गया।

बनाये गये गौठानो ने प्रदेश सरकार की पोल खोल कर रख दी है। कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट नीति चरम   पर है । भाजपाइयों की  मानें तो यह योजना आम लोगों के साथ एक छल के सिवा कुछ भी नहीं है । शासकीय राशि का दुरूपयोग मात्र है। गौठान योजना प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को दर्शाता है। कार्यक्रम  भ्रमण में शामिल रहे। 

ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष  दिनेश साहू ,महामंत्री  सतनारायण साहू , मदन राजवाड़े  भाजयुमो जिला मंत्री वीर सोनी , महेश्वर राजबाडे़ ,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्षा वर्तमान में बी.डी.सी श्रीमती राजकुमारी सिंह ,गौरी साहू ,पटेल साहू  रामकुमार साहू , पसिंनदर रजवाडे़  जीत नारायण राजवाड़े  नागेंद्र सिंह जी सरपंच कथू दास  बीरबल राजवाड़े ,एवं भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button