देश

लगातार दूसरे दिन कैटल रन की शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस….गाय को मारी टक्कर

(शशि कोन्हेर) : मुंबई के कोच केयर सेंटर में रिपेयर के बाद चली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर कैटल रन की शिकार हो गई। ताजा मामला वडोदरा और आणंद के बीच का है, जहां रेलवे ट्रैक से गुजरने वक्त वंदे भारत ट्रेन ने एक गाय (Cow) को टक्कर मार दी। घटना गांधीनगर से मुंबई जाते वक्त शाम 3.44 बजे हुई। हादसे के बाद ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया। पायलेट कोच को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर डैमेज हुआ, जिसके बाद ट्रेन को मुंबई के तरफ रवाना कर दिया गया।


इससे पहले गुरुवार को सुबह 11.15 के करीब मुंबई से गांधीनगर आते वक्त बटवा और मनिनगर के बीच कैटल रन की शिकार हुई थी। उस वक्त पटरी पर अचानक 3-4 भैंस आ गए थे। ये भैंस तेज रफ्तार में दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गए थे। इससे वंदे भारत के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना आठ मिनट के भीतर शवों को हटाकर ट्रेन गांधीनगर के लिए रवाना हुई और अपने तय समय पर गंतव्य तक पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button