रायपुर

VIDEO : बिलासपुर में 11 नवंबर को प्रस्तावित महतारी हुंकार रैली को लेकर भाजपा की बैठक में हुई चर्चा..पोस्टर भी हुआ जारी

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर में 11 नवंबर को प्रस्तावित महतारी हुंकार रैली के आयोजन को लेकर आज राजधानी में भाजपा नेताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में महतारी हुंकार रैली के लिए भाजपा द्वारा जारी किए गए पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया।

इस बाबत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव ने बताया कि बिलासपुर में 11 मेंबर को विशाल महतारी रैली के आयोजन का पार्टी में निर्णय लिया है। आज उसी रैली की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में 11 नवंबर को होने वाली महतारी रैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान हुंकार रैली के पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button