देश

VIDEO : सर पर लंबा घूंघट और पैरों में चप्पल… इन हॉकी खेलती महिलाओं को .. जिसने भी देखा…कहा…चक दे इंडिया..!

(शशि कोन्हेर) : हॉकी को देश का राष्ट्रीय खेल माना जाता है। हाल ही में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने मेडल जीतकर देश के लोगों को गौरवान्वित होने का मौका दिया था। भले ही आज लोगों को हॉकी से ज्यादा क्रिकेट से प्यार हो, लेकिन जब ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे मंच की बात आती है तो हमारे हॉकी खिलाड़ी ही हमें गौरवान्वित करते हैं। जबसे भारतीय महिला हॉकी टीम अच्छा खेलने लगी है, तबसे देश की महिलाओं पर भी हॉकी का क्रेज देखने को मिल रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में महिलाएं घूंघट डालकर हॉकी खेलती नजर आ रही हैं। इन महिलाओं का जज्बा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोगों ने उनका जज्बा देखकर कहना शुरु कर दिया है, ‘चक दे इंडिया!’ हॉकी बहुत ही मजेदार खेल है। क्रिकेट की तरह इसमें भी रोमांच बहुत ही ज्यादा है। इसे खेलने और देखने दोनों में मजा आता है। देखें वीडियो-

https://twitter.com/JaikyYadav16/status/1565919868284588032?s=20&t=3djVPV8HraLCtP9ilrGZyQ


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप घूंघट में महिलाओं को हॉकी स्टिक पकड़े और जमकर हॉकी खेलते देख सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं घूंघट डलाकर ऐसा हॉकी खेल रही हैं जैसे आम खिलाड़ी खेलते हैं। महिलाएं पैरों में चप्पल पहनकर और घूंघट ओढ़कर हाथों में हॉकी स्टिक ली हुई हैं। खेल के दौरान वह फर्राटे से दौड़ती दिख रही हैं। वह बॉल को मार-मारकर गोल पोस्ट की तरफ पहुंचाती भी नजर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button