देश

देखें VIDEO : बीजेपी नेता विजय गोयल ने बैठक में महिला को जड़ा थप्पड़? वीडियो शेयर कर विपक्ष ने घेरा

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय गोयल विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर उनका एक वीडियो शेयर किया जा रहा है और इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि विजय गोयल ने एक सार्वजनिक बैठक के दौरान महिला को थप्पड़ मार दिया। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस वीडियो के सामने आने के बाद विजय गोयल को घेरा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 जून का है। इस दिन दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्याओं को लेकर एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में विजय गोयल के अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे। जो वीडियो शेयर किया जा रहा है उसमें नजर आ रहा है।

कि विजय गोयल एक कुर्सी पर बैठे हैं और कुत्तों को खाना खिलाने के मुद्दे पर बोल रहे हैं। लेकिन तब ही अचानक वो उठकर एक महिला की तरफ बढ़ते हैं। इस वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि यह महिला विजय गोयल की रिकॉर्डिंग  कर रही थी। लेकिन यह बात उन्हें नागवार गुजरी और उन्होंने अपनी सीट से उठकर महिला को थप्पड़ जड़ दिया है।

टीएमसी के नेता दीपांकर कुमार दास ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘शॉकिंग, हमारा राष्ट्र इससे बेहतर डिजर्व करता है। बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने एक साक्षात्कार के दौरान एक महिला एंकर को मारा। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसपर कोई ऐक्शन लेंगे? बेटी बचाओ- का मतलब यही है कि बेटियों का यौन उत्पीड़न हो, थप्पड़ मारा जाए और पीटा जाए। भाजपा शासन के दौरान नारी सम्मान एक सपना है।’

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘आवारा कुत्तों द्वारा काटने की समस्या को लेकर BJP नेता विजय गोयल ने चौपाल का आयोजन किया, फिर खुद ‘क्या’ किया वो वीडियो में देखिए..!’ आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पर शेयर किया है।

पार्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘भाजपा का महिला विरोधी चेहरा फिर हुआ बेनकाब! एक सवाल पूछने पर ही BJP नेता Vijay Goel Bjp  महिला को मारने के लिए खड़े हो गए। BJP लुच्चे-लफंगे, गुंडे, मवाली, बलात्कारियों की पार्टी है।’ बहरहाल बता दें कि जिस वीडियो को लेकर विपक्षी पार्टियां भाजपा नेता विजय गोयल को घेर रही हैं उस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विजय गोयल ने दी सफाई

केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए मांग की है कि विजय गोयल पर एफआईआर दर्ज की जाए। इधऱ इस पूरे मामले पर विजय गोयल ने भी अपनी सफाई दी है। गोयल ने कहा कि कुछ महिलाओं और अन्य लोगों का एक ग्रुप कुत्तों की समस्या को लेकर मुझसे मिला था। लेकिन वो लोग मुझसे बहस कर रहे थे और बैठक में हंगामा कर रहे थे। बाद में उन्हें बैठक से हटा दिया गया था। वीडियो में कही नजर नहीं आ रहा है कि मैंने किसी को मारा है। क्या मेरे खिलाफ महिला या किसी अन्य शख्स ने थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज करवाई है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button