छत्तीसगढ़बिलासपुर

(देखें वीडियो)बिलासपुर नेहरू नगर  के एक घर में घुसने वाले इस चोर को पहचानते हैं.. क्या आप..?

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  बिलासपुर शहर में चोरों का हौसला बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस अपनी ओर से चोरी को रोकने और चोरों को पकड़ने में कोई कसर बाकी नहीं रख रही है। इसके बावजूद चोर दूस्साहसिक वारदात कर चोरियों को अंजाम दे रहे हैं।

नेहरू नगर में रहने वाले श्री उत्तम कुमार अग्रवाल ने ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें लाल शर्ट पहना एक लड़का उनके निवास में बाहर का दरवाजा खोलकर दबे पांव घुसता हुआ दिखाई दे रहा है।

फिर आस पड़ोस का माहौल देखकर घर के भीतर से एक साइकिल नई लेकर फरार हो गया। यह घटना सुबह 10:30 बजे की है। अगर आप में से कोई भी वीडियो में दिख रहे लाल शर्ट वाले लड़के को पहचान रहे हों तो उत्तम कुमार अग्रवाल के मोबाइल नंबर पर (वीडियो में बताया गया है)जरूर सूचना करें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button