छत्तीसगढ़

देखिये VIDEO : रायगढ़ पुलिस हत्या के आरोपी के साथ पहुँची बिलासपुर, शान्ति नगर के मकान में किया गया क्राइम सीन….

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ जय साहू ) :बिलासपुर-झारसुगुड़ा को ओड़िसा से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे- क्रमांक 49 रायगढ़ जिले के नेतनगर गांव में अधजली  अवस्था में एक महिला और उसके बच्चे की लाश पाई गई थी।  रायगढ़ पुलिस ने उस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है।

आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने 170 किलोमीटर से अधिक की दूरी में ले जाकर लाश को जला दिया था। पुलिस ने आरोपि प्रेमी को गिरफ्तार कर बुधवार को बिलासपुर स्थित उसके निवास पहुंची और  क्राईम सीन किया।

रायगढ़ पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर बुधवार को आरोपी सूरज को लेकर बिलासपुर स्थित उसके शांति नगर गली नम्बर 4 के मकान पहुँची। वहां टीम ने आरोपी के साथ अपराधिक घटना का क्राइम सीन दोहराया।आरोपी के अनुसार पहले से विवाहित दोनो प्रेमी प्रेमिका बनकर साथ रहने के दौरान रोज झगड़ा करते थे।

विवाद के चलते प्रेमी ने हथौड़ी से प्रेमिका के सिर पर प्रहार कर उसकी जान ले ली। फिर उसके 5 वर्षीय बेटे की भी तार से गला दबाकर हत्या कर दिया। पूरे मामले की जांच की गई तो वारदात का वीडियो भी घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को मिल गया।

घटना 27 नवंबर 2023 की है। महिला व एक बच्चे की लाश पैरा में अधजली अवस्था में रायगढ़ के नेतनगर गांव में मिला था।जब कड़ी से कड़ी मिलाकर छानबीन गहनता के साथ कि गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button