देश

तेजस्वी यादव और आइस बर्ग बियर इंडस्ट्री के रिश्ते को लेकर क्या कहा सुशील मोदी ने..?

(शशि कोन्हेर) : पटना :  पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरूद्ध अभियान छेड़ दिया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता कर सुशील मोदी ने लालू-राबड़ी राज के दौरान बिहटा में बीयर की फैक्ट्री लगाने वाले बड़े कारोबारी की करोड़ों की संपत्ति तेजस्वी यादव द्वारा लिए जाने का रहस्योद्घाटन किया।

मोदी ने बताया कि जल्द ही तेजस्वी यादव द्वारा रेलवे में नौकरी के एवज में कई और संपत्ति बनाने से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करेंगे।

उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी के शासनकाल में अमित कात्याल की कंपनी ने बिहटा में आइसबर्ग इंडस्ट्रीज बीयर फैक्ट्री लगाई थी।

उसी अमित कात्याल के नाम पर एके इंफोसिस्टम कंपनी बनाई गई और फिर लालू परिवार इस कंपनी का मालिक हो गया।

वर्तमान में इस कंपनी के सौ प्रतिशत शेयर राबड़ी-तेजस्वी के पास हैं। कंपनी का काम केवल जमीन खरीदना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एके इंफोसिस्टम के पास 221 डिसमिल के 21 भूखंड हैं।

सुशील मोदी ने दावा किया कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन केस में मिले साक्ष्य के आधार पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की इंट्री हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button