देश

संसद के बजट सत्र के संबोधन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा… देखें यहां..!

(शशि कोन्हेर) : संसद के बजट सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में देशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और दुनिया का उसे देखने का नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि कभी दूसरे देश हमारे मसलों को सुलझाते थे, लेकिन आज हमारी ओर दुनिया उम्मीद से देख रही है। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 2047 तक ऐसा भारत बनाना है, जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और हर आधुनिक बदलावों से समाहित हो। ऐसा भारत हो, जिसमें गरीबी न हो। ऐसा भारत हो, जिसकी युवा शक्ति समाज के विकास के लिए आगे खड़े हों।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यदि हम इस सच्चाई को जीवंत करेंगे तो जरूर प्रगति करेंगे। अमृतकाल का यह समय बेहद अहम है। पहली बार जब देश की जनता ने सेवा का अवसर दिया तो हमने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ शुरुआत की थी। समय के साथ विकास विश्वास और सबका प्रयास भी जोड़ा गया। कुछ ही समय में मेरी सरकार के 9 साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान देश के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव देखे हैं। कभी भारत अपने आंतरिक मसलों के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर होता था, आज वह अन्य देशों के संकट हल कर रहा है। आज भारत में ऐसा डिजिटल नेटवर्क तैयार हो रहा है, जिससे विकसित देश भी प्रेरणा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button