छत्तीसगढ़

VIDEO : कब और कहां मिला 60 किलो वजन का कछुआ..? पढ़ें पूरी खबर

(शशि कोन्हेर) : जांजगीर- बिर्रा के पास बसंतपुर बैराज में मंगलवार की सुबह 10 बजे एक 60 किलो का विशालकाय कछुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग कछुआ को देखने टूट पड़े। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अधिकारियों की मदद से फिर से उसे बैराज में छोडऩे विचार कर रहे।

गौरतलब हो कि मंगलवार की सुबह क्षेत्र के मछुआरे अजय चौहान, धनीराम पटेल, सीताराम, लालू यादव, रोशन पटेल बसंतपुर बैराज में मछली पकडऩे गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी जल में विशालकाय कछुआ फस जाएगा। उनकी जाल में छोटा मोटा नहीं बल्कि 60 किलो का कछुआ फंस गया।

उनके मन मे खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन इसकी भनक लोगों को मिलते ही लोग इसे देखने टूट पड़े। किसी तरह इसकी खबर पुलिस को भी लग गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों से राय ले रही है कि आखिर इसे क्या किया जाय। पुलिस का कहना है कि इसे फिर बैराज में ही छोड़ दिया जाय।


नियमों का करना होगा पालन


वन्य जीवों के पालन से जुड़े नियमों का यहां पालन करना होगा। कछुओं का मारना या बेचना अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button