खेल

जब मैदान पर उतर गई थी विराट कोहली की पैंट, युवराज की नहीं रुकी हंसी

(शशि कोन्हेर) : अनुष्का शर्मा के पति क्रिकेटर विराट कोहली खेल के मैदान पर अक्सर लाइमलाइट बटोरते हैं। उन्हें चौके-छक्के लगाते, गुस्सा उतारते और डांस करते कई बार देखा जा चुका है। एक बार कुछ ऐसा भी हो चुका है जिसकी वजह से उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।

विराट उस घटना को अपनी जिंदगी के सबसे एंबैरिसिंग मोमेंट्स में से एक मानते हैं। दरअसल फील्डिंग करते वक्त उनके ट्राउजर्स खिसक गए थे। विराट अंडरवियर में कैमरे में कैद हो गए थे। इस इंसिडेंट पर युवराज सिंह खूब हंसे थे। मजेदार बात है कि यह क्लिप यूट्यूब पर है। एक चैट शो में विराट ने इस पर बात भी की थी।

खुलकर हंसे थे विराट
विराट कोहली की एक पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह आपकी अदालत के होस्ट रजत शर्मा से बात कर रहे हैं। रजत उनसे पूछते हैं, इतने बड़े प्लेयर हैं विराट कोहली, एक बार बांग्लादेश में पैंट खिसक गई थी।

इस पर विराट बोलते हैं, बहुत एंबैरिसिंग मोमेंट था वो। मेरे बड़े भाई की तरह हैं मिस्टर युवराज सिंह। काफी खुलकर हंसे थे। आपको देखना हो तो देख लेना यूट्यूब में है वो वीडियो।

किसको गालियां देते हैं विराट?
आपकी अदालत के इसी एपिसोड में विराट ने गालियों पर भी बात की थीं। शो में रजत शर्मा उनसे पूछते हैं कि इतना गुस्सा आता है कि गालियां निकाल देते हैं। इस पर विराट हंसकर बोलते हैं, गालियां सर एक-दो बार निकल गईं मुंह से। वो तो अच्छा नहीं हुआ। अभी कोशिश कर रहा हूं कि खुद को ठंडा रखूं।

अग्रेशन में नहीं लेकिन व्यवहार जो ओवर द टॉप हो जाता है उसको कम करूं। रजत ने पूछा किसको गाली देते हैं आप? पता नहीं सर निकल जाती है। किसी के लिए नहीं होती पर निकल जाती है। रजत फिर पूछते हैं कि बचपन से ये आदत है या अभी पड़ी… इस पर विराट ने जवाब दिया, ये तो संगत पर डिपेंड करता है, बचपन से तो नहीं इतना टाइम हो गया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button