राजनांदगांव

जब सीधे किसानों को फायदा तो भाजपा को पेट दर्द क्यों : नवाज़

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान ने भाजपा के धरना प्रदर्शन एवं प्रेस कांफ्रेंस को नौटंकी करार दिया। नवाज ने कहा की प्रदेश में अब किसानों मजदूरों की सरकार है। पैसा सीधे किसान की जेब में जा रहा है चाहे 2500 रूपये में धान की राशि हो या दो रूपया किलो में गोबर खरीदी की राशि या तेंदूपत्ता की 4000 रूपये की राशि हो। किसान आज खुश है। 15 साल तक भाजपा के राज में सबसे ज्यादा छल किसानों के साथ किया गया। 270 रूपये बोनस बोलकर नहीं दिया गया, 2013 के चुनाव में 2100 रूपये समर्थन मूल्य और 300 रूपये बोनस का झूठ बोलकर पांच साल सरकार चलाए। पूरे प्रदेश में किसान आंदोलन करते रह गए किसानों पर मुकदमें दर्ज कराए गए। किसान जेल भेजे गए। आज वही लोग किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे है, जिस दिन से भूपेश बघेल की सरकार बनी किसान, मजदूरों के हित में निर्णय लिया जा रहा है। किसानों को आगे बढ़ाने रोज-रोज अनेक योजनाएं लायी जा रही है, तो कमीशन खोरों के पेट में दर्द हो रहा है। जिस काम में प्रशासन की प्रशंसा होनी चाहिए उसका विरोध इसलिए किया जा रहा है की यही यूरिया व्यापारियों के पास जाती तो उसे दुगनी कीमत पर बेचा जाता, जो की सम्भव नहीं हो सका यही तकलीफ है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button