छत्तीसगढ़

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने क्यों की, राजनीति से सन्यास लेने की बात… कांग्रेस ने पलटवार में क्या कहा…!

(शशि कोन्हेर) :  यह खबर जशपुर से है…भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूरे केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय कुछ महीनो से पूरे फार्म में हैं। अभी हाल ही में नक्सल प्रभावित इलाके (बस्तर)का दौरा करके जशपुर लौटे विष्णुदेव साय बुधवार को कुनकुरी विधानसभा के लोधमा ग्राम पंचायत के दौरे पर थे । उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एक बार फिर से राजनीति से सन्यास लेने की बात कही।

साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में चुनाव जीतने से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से 36 वादे किए थे लेकिन कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया ।उन्होंने दावे के साथ कहा कि कांग्रेस एक भी वादा पूरा करने का प्रमाण दे देगी। तो वो राजनीति से सन्यास ले लेंगे ।


इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा राजनीति से सन्यास लेने के बयान पर कांग्रेस ने भी साय पर सीधा पलटवार किया है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि विष्णुदेव साय राजनीति से सन्यास लेने का सकारात्मक बहाना ढूंढ रहे हैं क्योंकि उनकी अबतक कि राजनीति स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव के दम पर चलती रही है ।

आज स्व कुमार साहब इस दुनिया में नहीं है तो इन्हे राजनीति अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करना पड रहा है ।इन्हीं संघर्षों से मुंह मोड़ने का यह बहाना है कि वो बार बार राजनीति से सन्यास लेने की बात कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button