देश

चुनावी रण में खिलेगा कमल या चलेगी झाड़ू? आज आएंगे दिल्ली नगर निगम के नतीजे

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली :   दिल्ली नगर-निगम चुनाव  में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। इस चुनावी रण में किस पार्टी ने किसको पछाड़ा है इसका खुलासा आज सबके सामने होगा। दिल्ली में चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जिसमें 50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी। दिल्ली से लेकर पूरे देश की निगाहें इस चुनाव के नतीजों पर रहेगी। 

चुनाव में गूंजा स्वच्छता और अतिक्रमण का मुद्दा
बता दें कि इस चुनाव के लिए भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दिल्ली भाजपा की ओर से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का मुद्दा जोरों से उठाया गया था। वहीं, मनीष सिसोदिया पर ED और CBI के छापे को लेकर भी भाजपा ने हमला बोला था। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में स्वच्छता और अतिक्रमण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। जनता ने किसके मुद्दे को कितनी तरजीह दी इसका खुलासा कुछ ही घंटों में सबके सामने होगा।

एग्जिट पोल में आप को बढ़त
चुनाव के खत्म होने के बाद से ही दिल्ली की जनता में नतीजों को लेकर उत्सुकता देखी गई। जनता के एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर फरमाया। Exit Polls में AAP को बढ़त जरूर मिली थी। आजतक-एक्सिस माई इंडिया ने आप को 149 या उससे अधिक सीटें जीतने का दावा किया हैं। वहीं, इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 69 सीटें दी जाने की बात कही गई।

इसके अलावा टाइम्स नाउ-ईटीजी ने एग्जिट पोल आयोजित किया था जिसमें आप को 146-156 सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं, बीजेपी को 84-94 और कांग्रेस को 6-10 सीटें मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button