विदेश

पाकिस्तान में भूकंप से 20 की मौत, डेढ़ सौ घायल…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दक्षिण पाकिस्तान में जलजले से कम से कम 20 की मौत हो गई है। एएफपी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान के हरनाई में गुरुवार सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था।हरनाई पाकिस्तान के बलूचिस्तान में है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए क्वेटा से भारी मशीनरी रवाना की गई है। घायल लोगों का हरनाई के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

कम से कम 20 की मौत, 150 घायल
जलजले में करीब 150 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। भूकंप की वजह से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अगल बगल के जिलों के भी प्रभावित होने की खबरें हैं। राहत बचाव में जुटे लोगों का कहना है कि जिस समय जलजले ने दस्तक दी ज्यादातर लोग सो रहे थे। मलबे में काफी लोग दबे हुए हैं जिन्हें निकालने और बचाने की कवायद जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button