अम्बिकापुर

5 लाख रुपये के ब्राउन सुगर के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार, इस मामले में पहले भी जा चुकी है जेल…

Advertisement

अम्बिकापुर – कोतवाली पुलिस को नशे के ख़िलाफ़ बड़ी सफलता मिली है। पांच लाख रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महिला आरोपी के पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त हुआ है।

Advertisement
Advertisement

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आशा पाण्डेय नाम की महिला शहर के ब्रह्मपारा में ब्राउन शुगर खपाने की फ़िराक में है। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने ब्रह्म पारा में दबिश देकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 5 लाख रुपये बतायी जा रही है।

Advertisement

बता दें कि आरोपी महिला ब्राउन शुगर के मामले में ही पहले भी जेल जा चुकी है। जेल से छूटने के बाद महिला ने फिर से ब्राउन शुगर की तस्करी शुरू कर दिया था। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर इस बार फिर जेल भेजने की तैयारी में जुट चुकी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button