बिलासपुर

जशपुर के दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए हादसे को लेकर भाजपा का कैंडल मार्च कल…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – पत्थलगांव (जशपुर) में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक घटना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय बिलासपुर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर सोमवार को सायं 5.30 बजे कैंडल मार्च लाल बहादुर शास्त्री शाला से निकलकर गोल बाजार, तेलीपारा होते हुए पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुॅचेगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी मंडल कार्यसमिति सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ताओं को कैंडल मार्च में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button