बिलासपुर

पता नहीं किसकी आंख में गड़ रहा था, तिफरा औद्योगिक क्षेत्र का गंगा इमली का वृक्ष.. जिसे काट कर कत्ल कर दिया गया….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – तिफरा औद्योगिक इकाई के प्लॉट नंबर 1 और 2 में स्थित मेसर्स ज्योति प्रकाश इंडस्ट्रीज (दाल मिल) के परिसर से लगा हुआ एक पुराना गंगा इमली का पेड़ पता नहीं किसकी आंखों में खटक रहा था..? जो उसे 31 अक्टूबर रविवार को कत्ल कर दिया गया। अपने मौसम में बच्चों तथा पास पड़ोसियों को गंगा इमली का भरपूर मजा दिलाया करता था यह, गंगा इमली का छायादार और फलदार वृक्ष।। इस पूर्ण विकसित पेड़ पर पता नहीं किस की बुरी नजर लगी..!जो इसे पूरी बेरहमी के साथ काटकर कत्ल कर दिया गया। ज्योति प्रकाश इंडस्ट्रीज के संचालक ने सीएसआईडीसी के अधिकारियों से हरे भरे वृक्ष की अवैध कटाई को लेकर शिकायत भी की है। उनके द्वारा इसकी शिकायत संबंधित थाना प्रभारी तथा कलेक्टर से भी की गई है। इस हरे भरे और फलदार और छायादार गंगा इमली के वृक्ष तथा इसके साथ में लगे एक और इमली के पेड़ को 31 अक्टूबर रविवार को अवैध रूप से काट दिया गया।शिकायतकर्ता के अनुसार 31 अक्टूबर को जो कि रविवार था। इसलिए उनकी दाल मिल बंद थी। इसके कारण उन्हें यह आपराधिक कृत्य करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। हालांकि शिकायत कर्ता ने आरोपियों को लेकर कोई नामजद जानकारी शिकायत में नहीं दी है। इस वृक्ष से विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं हो रहा था इसके बावजूद इसे क्यों धराशाई किया गया। इसका पता तक चल पाएगा जब अवैध कटाई करने वाले लोगों का नाम सामने आएगा। मैसर्स ज्योति प्रकाश इंडस्ट्रीज के संचालक ने सीएसआईडीसी के अधिकारियों तथा जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेकर हरे भरे तथा फलदार गंगा इमली और इमली के पौधे को काटने वालों पर ऐसी सख्त से सख्त कार्रवाई करें। जिससे आगे कोई भी ऐसा करने की हिमाकत ना कर सके।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button