जशपुर

चलती बाइक से, महिला को खींचकर हाथी ने मारा…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जशपुर – वनमंडल जशपुर के तपकरा रेंज में पति के साथ बाइक में बाजार जा रही एक महिला को चलती हुई बाइक से खींच कर हाथी ने आज सुबह मार डाला, हादसे के बाद इलाके में दहशत है।

Advertisement
Advertisement

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक केरसई पंचायत के बरटोली गांव की निवासी खिज्मती बाई और उसका पति रामकुमार सोमवार की सुबह बाइक से गुड़ लेने के केरसई जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे गोठान के जंगल मे दंपती पर पीछे से दंतैल ने हमला कर दिया।

Advertisement

हाथी ने चलती हुई बाइक को दौड़ाया और सूढ़ से पीछे बैठी हुई महिला को लपेट लिया। एकाएक हुए हाथी के इस हमले से बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। जमीन में गिरी हुई खिज्मती को भीमकाय हाथी ने कुचल कर मार डाला।

Advertisement

हादसे में मृतिका के पति रामकुमार ने मौके से भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस घटना से पहले दल से अलग हो कर भटक रहे इस दंतैल ने रायमुण्डा गांव में एक अन्य महिला सुखों बाई 50 वर्ष को घायल किया है, उसे इलाज के लिए नजदीक के हॉस्पिटल मे भर्ती किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button