बिलासपुर

भोजपुरी टोल प्लाजा से निकाले गये कर्मचारियों ने, टोल प्लाजा पर किया चक्काजाम, प्रशासन ने खदेड़ा..!!

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – नेशनल हाईवे बिलासपुर रायपुर मार्ग के भोजपुरी टोल प्लाजा में चक्काजाम की सूचना मिलते ही बिल्हा एसडीएम अमित गुप्ता, नायब तहसीलदार केशकर, चकरभाटा सीएसपी गरिमा द्विवेदी सहित पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा।प्रदर्शनकारियों ने भोजपुरी टोल प्लाजा से पहले ही नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और चक्का जाम कर रहे लोगों को खदेड़ कर सड़क क्लियर करवाया। चक्काजाम कर रहे यह लोग भोजपुरी टोल प्लाजा से निकाले गए कर्मचारी है। जो फिर से टोल प्लाजा में नौकरी लगाने मांग कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं प्रशासन और पुलिस चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाइश देते रहे। मगर प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। अब देखना यह होगा कि भोजपुरी टोल प्लाजा में बैठे अधिकारी टोल प्लाजा से निकाले गए लोगों को काम में लेते हैं या नहीं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button