राजनांदगांव

महापौर द्वारा विजयादशमी पर्व की बधाई, परंपरागत उत्साह से मनाएं पर्व


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह पर्व मानव मात्र को लोक कल्याण की भावना से जुडने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

महापौर देशमुख ने नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े दशहरा पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है । इस दिन शमीपूजन का भी विशेष महत्व है और यह पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आरंभ का सूचक है। निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य , पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने नागरिकों को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button