बिलासपुर

पेंशन के लिए दर-दर भटक रही वृद्बा की हालत पर, कोई तरस नहीं खा रहा..!!

Advertisement

बिलासपुर – आम तबकों के लिए शासन ने कई योजनाएं बनाई है। लेकिन वह जमीनी स्तर पर लागू हो पाता है या नहीं…? इसका पता तो तभी चल पाता है जब आसपास कई लोगों को योजनाओं के लाभ के लिए जूझते देखते हैं। कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को एक वृद्बा पेंशन के लिए गुहार लगाते नजर आई।
57 वर्षीय वृद्बा शांति बाई शिकारी सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी में निवासरत है। जो शारीरिक व्याधियों से भी गुजर रही है। पति अलग है और बेटे बहू ज्यादातर कमाने खाने के लिए बाहर रहते हैं। वृद्बा को पेंशन नही मिल रही है। ना ही उसे घर में शौचालय आदि की सुविधा है। वृद्बा ने बताया कि अपनी इस समस्या को लेकर वह कई बार ग्राम सरपंच राजेंद्र सुर्यवंशी से गुहार लगा चुकी है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ.. लिहाजा परेशान होकर उन्होंने कलेक्टरेट कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। देखना यह है कि यहां भी उसकी समस्याओं का कोई निदान हो पाता है या नहीं..!! (उषा सोनी)

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button